नेहा जोशी के शो‘दूसरी मां’ने पूरे किए 200 एपिसोड
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एण्डटीवी के शो ‘दूसरी मां’ ने 200 एपिसोड पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली है! यह शो पिछले साल लॉन्च हुआ था और इसमें उत्तर प्रदेश में अपने पति, दो बेटियों और ससुराल वालों के साथ रह रही एक महिला की कहानी दिखाई गई है। उसकी खुशहाल और सूकून से भरी जिंदगी में उस समय एक भूचाल आ जाता है, जब वह और उसका पति अनजाने में अपने (पति के) नाजायज बेटे को गोद ले लेते हैं।