फिल्म '72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। इस बीच डिटिजल प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर जारी किया गया है। इसे सिनेमाघरों में नहीं दिखाया जाएगा। ट्रेलर में आतंकवाद की काली दुनिया का सच उजागर होता नजर आया है। आतंकवादी बनाए जाने के लिए किसी शख्स का कैसे ब्रेनवॉश किया जाता है, यह ट्रेलर में उजागर हुआ है।