फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 3 महीने बाद नेहा धूपिया ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, करण बोले- 'शुरू होने जा रही नई लव स्टोरी'

Sat, 25 Aug 2018 11:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Dhupia and Angad
बीते कई दिनों से नेहा धूपिया ढीले ढाले कपड़े पहने नजर आ रही थीं तभी से नेहा के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे थे। उस वक्त नेहा और उनके पति अंगद बेदी ने प्रेग्नेंसी की बात को मात्र अफवाह बताया था, हालांकि अब नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को एक पोस्ट के साथ कंफर्म कर दिया है जिसमें वह बेबी बंप दिखाते हुए नजर आ रही हैं। नेहा की इस खुशखबरी से बॉलीवुड भी काफी खुश है और सभी ने नेहा को सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Karan Johar and Rannvijay Singha
नेहा धूपिया के साथ काम कर चुके रणविजय सिंह ने नेहा के पोस्ट के बाद तुरंत उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'कपल को इस खुशखबरी के लिए ढेर सारी बधाई। एक नई लव स्टोरी की शुरुआत होने जा रही है।' नेहा के पोस्ट के बाद अंगद बेदी ने ट्वीट किया था - 'जो भी अफवाहें थी वह सही साबित हो गई। हम लोग तीन होने जा रहे हैं। सतनाम वाहे गुरु।'
 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
neha dhupia
नेहा और अंगद के शादी करने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं लेकिन दोनों इन खबरों को नकारते आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंगद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर झूठी है। जब भी हम फैमिली प्लानिंग करेंगे, तब सबसे पहले मैं मीडिया को इस बारे में बताऊंगा और आखिरकार वो घड़ी सामने आ गई है।
 

 

4 of 5
neha dhupia
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इस बात की जानकारी नेहा ने ट्वीट करके दी थी। नेहा धूपिया ने ट्वीट किया था - 'मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला, बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।' शादी में नेहा धूपिया ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं अंगद सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Dhupia
अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद बेदी आखिरी बार दलजीत दोसांझ के साथ सूरमा फिल्म में नजर आए थे। आपको बता दें, नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर के साथ अंगद के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें यह कपल काफी क्यूट लग रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें