फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर से रिश्ते को लेकर आलिया ने खुद ही कर दिया खुलासा, सच जानकर नीतू कपूर हो जाएंगी खुश

Sat, 25 Aug 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia bhatt
बीते काफी दिनों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें आ रही थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि अफेयर की खबरों पर इन दोनों ने कभी भी सीधा जवाब नहीं दिया। अब ऐसा लगता है कि आलिया अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार करने के लिए तैयार है और यही बात उनके हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
आलिया और रणबीर अक्सर एक दूसरे के साथ दिखाई देते हैं। कभी दोनों का एक ही कार में नजर आना तो कभी एक साथ डिनर पर जाना। इन सभी से इन अफवाहों को और बल मिला। इस बीच आलिया भट्ट ने एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू के दौरान ऐसी बात कह दी जिसे जानने के बाद आप भी कहेंगे सही में यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू के दौरान जब आलिया से पूछा गया कि क्या वह सिंगल है। इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं सिंगल नहीं हूं'। आलिया का यह जवाब इस बात को साबित करता है कि वह किसी को डेट कर रही हैं। यह ऐसा पहला वाकया नहीं है इससे पहले आलिया ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि वह 30 साल की होने से पहले शादी कर लेंगी। 

4 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
आलिया और रणबीर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर के फेवरेट नंबर वाली जर्सी पहने हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की थी। आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें उस वक्त से ज्यादा आने लगी जब इन दोनों को सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में एक साथ देखा गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt injury
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में हो रही हैं जहां से कई तस्वीरें सामने आई थीं। आलिया को बीते दिनों रणबीर के परिवार के साथ डिनर पर भी देखा गया था। इसके साथ ही नीतू कपूर आलिया की तस्वीर पर कमेंट भी कर चुकी है जिससे इन दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें