नेहा धूपिया बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है। नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। हालांकि, इन दिनों नेहा के सितारे बुलंदियों पर ' चल रहे हैं। मिस्त्र के डायरेक्टर अली अल अरबी की फिल्म 'ब्लू 52' से नेहा अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं। 'ब्लू 52' की कहानी भारत के कोच्चि और कतर में फिल्माया गया है। फिल्म के डायरेक्टर अली अल अरबी 2021 में आई अपनी फीचर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'कैप्टन ऑफ जातरी' को लेकर भी सुर्खियों में हैं, हाल ही में फिल्म को कई अवार्ड भी मिले हैं।