नेहा धूपिया आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और अपने पति अंगद बेदी और बच्चों के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने शादी से पहले अपने गर्भवती होने के बारे में बात की और इस बारे में भी खुलासा किया कि उनके प्रेग्नेंट होने की बात जानने के बाद उनके घरवालों की क्या प्रतिक्रिया थी।