फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Dhupia: 'चुप चुप के' फिल्म को 17 साल पूरे, नेहा धूपिया ने याद कीं फिल्म से जुड़ी यादें

Sat, 10 Jun 2023 12:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चुप चुप के - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर, करीना कपूर, नेहा धूपिया और परेश रावल अभिनीत फिल्म 'चुप चुप के' को आज 17 साल पूरे हो गए हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर नेहा धूपिया बात करती नजर आईं। नेहा का कहना है इस फिल्म की उनके दिल में खास जगह है। ऐसे में इस फिल्म के 17 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाना तो बनता है। इस खास मौके पर नेहा धूपिया एक्टर शाहिद कपूर से बात करती नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस का कहना है, 'आज 'चुप चुप के' के 17 साल पूरे होने का जश्न मनाना बिल्कुल जायज है। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। वर्षों से इस फिल्म को जो प्यार और सपोर्ट मिला है, मैं उसके लिए अभिभूत हूं।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'चुप चुप के' के एक्टर शाहिद और नेहा धूपिया की दोस्ती करीब 25 साल पुरानी है। नेहा का कहना है, 'संयोग से 25 साल से मेरे दोस्त शाहिद के साथ इस खास  मौके पर बातचीत और भी खास है। हमने सेट पर और बाहर खूबसूरत यादें साझा कीं, जो हमेशा याद रखी जाएंगी।
Kajol: पब्लिसिटी स्टंट था काजोल का सोशल मीडिया से दूरी बनाना, एक्ट्रेस ने वेब शो 'द ट्रायल' के लिए किया ऐसा

4 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान नेहा धूपिया ने करीना कपूर संग भी अपनी ट्यूनिंग पर बात की। नेहा प्यार से करीना को 'मामा' बुलाती हैं। फिल्म 'चुप चुप के' की शूटिंग के वक्त को याद कर नेहा ने करीना की प्रतिभा की खूब तारीफ की। उनका कहना है कि वह एक यादगार दौर है।
Chris Hemsworth: RRR के फैन हुए 'थॉर', क्रिस हेम्सवर्थ ने राम चरण और Jr NTR संग काम करने की जताई इच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजपाल यादव, ओम पुरी, शक्ति कपूर, अनुपम खेर भी अहम रोल में नजर आए। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
Akash Ambani: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने बेटी के नाम का किया खुलासा, पृथ्वी ने इस तरह किया बहन का वेलकम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें