सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी चर्चे अभी खत्म नहीं हुए थे कि बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस ने चुपके-चुपके शादी कर अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया।
नेहा ने ‘पिंक’ फेम अंगद बेदी (35) से शादी कर ली है। दोनों की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई। नेहा और अंगद ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शादी की फोटो शेयर की है। वैसे, अंगद बेदी फिल्मों को लेकर जितना लाइमलाइट में रहते हैं, उतना ही लव रिलेशनशिप में भी रहे हैं।