फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर के बाद एक और एक्ट्रेस ने रचाई शादी,पूर्व क्रिकेटर के बेटे संग लिए फेरे

Thu, 10 May 2018 04:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Dhupia - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। सोनम कपूर के बाद नेहा धूपिया भी विवाह के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी से सिख रीति-रिवाज से शादी की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद यह खुशखबरी शेयर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Neha Dhupia
नेहा धूपिया ने ट्विटर पर अपनी शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।'
विज्ञापन

3 of 5
Neha Dhupia
बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने भी सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा, 'बेस्ट फ्रेंड...अब पत्नी!!! हैलो मिसेज बेदी!!!'

4 of 5
Neha Dhupia
गुलाबी रंग के शादी के जोड़े में नेहा स्टाइलिश दुल्हन लग रही हैं। वहीं, तलवार और पगड़ी में पंजाबी दूल्हा अंगद बेदी भी बहुत जंच रहे हैं। पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी के अफेयर की खबरें पिछले कई दिनों से सुर्खियों में थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
angad bedi and neha dhupia
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साथ में कोई फिल्म नहीं की है। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। कुछ महीने पहले अंगद बेदी ने उनके साथ एक फोटो शेयर की थी और फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में शानदार अभिनय के लिए उनकी तारीफ की थी। जवाब में नेहा ने उन्हें 'शेर' कहा था। इसी पोस्ट पर फिर अंगद बेदी ने लिखा, 'लव यू, चलो इसे देखते हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें