फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुईं विद्या, बोलीं- मैं पूछती थी कि मुझे सजा क्यों दे रहे हो भगवान?

Wed, 05 Jul 2023 11:41 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री विद्या बालन ने कई दिनों से फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। विद्या बालन इन दिनों अपनी आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म 'नीयत' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन - फोटो : social media

विद्या बालन ने लंबे समय के बाद कबूल किया कि उनके करियर की शुरुआत में उनसे कई प्रोजेक्ट छीन लिए गए थे, जिस कारण वह खुद पर से विश्वास खो बैठी गई थीं। यही नहीं, विद्या को साउथ सिनेमा द्वारा  'काली बिल्ली' का लेबल भी दिया गया था क्योंकि उनकी मोहनलाल के साथ साइन की गई एक फिल्म बंद कर दी गई थी। इसके बाद उनसे ज्यादातर फिल्में छीन ली गई थी।

Do Patti: 'दो पत्ती' से बतौर निर्माता डेब्यू करेंगी कृति सेनन, आठ साल बाद काजोल के साथ फिर आएंगी नजर

विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू में, विद्या ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, ‘तीन साल के लंबे समय के भीतर एक ऐसी फिल्म थी, जहां मुझे एक हफ्ते की शूटिंग के बाद सचमुच बाहर निकाल दिया गया था। दो फिल्में ऐसी थीं, जो बीच में बंद हो गईं और नौ अन्य फिल्में थीं, जिनमें मुझे रिप्लेस कर दिया गया। वह बहुत कठिन समय था। इसके बाद फिर मैं भगवान की शरण में चली गई और उनसे प्रार्थना करने लगी थी।’

Arthana Binu: मलयालम अभिनेत्री अर्थना बिनु ने पिता पर लगाया धमकी देने का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : social media

विद्या ने आगे कहा, ‘मेरे घर के पास ही एक साई बाबा का मंदिर है। मैं रात में उस मंदिर में जाती थी, जब कोई भी आसपास नहीं होता था। मैं काफी समय तक वहां बैठकर साईं बाबा से बातें करती थी और उन्हें अपनी परेशानियों के बारे में बताती थी। उनसे सवाल पूछती थी कि आखिर मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। क्या मैंने किसी के साथ कुछ गलत कर दिया है, जो मेरे साथ यह सब हो रहा है। मुझे ऐसा लगता था कि मुझे इस गलती की सजा मिल रही है, जोकि मैंने किया ही नहीं है।’

Tejas: वायुसेना अधिकारी बनकर पर्दे पर छा जाने के लिए तैयार कंगना रणौत, इस दिन रिलीज होगी 'तेजस'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि विद्या की फिल्म 'नीयत' सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से विद्या लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। अभिनेत्री जोरों-शोरो से फिल्म का प्रमोशन करती नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें