अभिनेत्री शीबा चड्ढा एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है, जो दिनों दिन बढ़ती जा रहा है। उन्होंने वेब शो मिर्जापुर, बंदिश बैंडिट्स, ताज महल 1989 और पगलैट, बधाई दो, माजा मा और डॉक्टर जी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। वह करीब 25 वर्षों से अभिनय की दुनिया में काम कर रही हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज द ट्रायल के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस वेब शो में अपने किरदार के बारे में चर्चा की।