बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अभिनेता रणबीर कपूर से इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। दोनों की शादी को प्राइवेट रखा गया था और अब शादी के महज दो महीने बाद आलिया ने गुडन्यूज देकर फैंस को खुश कर दिया। हाल ही में, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह मां बनने वाली हैं। इस खबर को सुनने के बाद आलिया की सासू मां नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसके जरिए उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया को बधाई दी। इस तस्वीर में आलिया और रणबीर रोमांटिक होते दिख रहे हैं।