रमा भनोट के साथ सोनम कपूर
- फोटो : instagram/sonamkapoor
नीरजा की मां रमा भनोट ने बताया है कि एक बार जब नीरजा ने उनसे पूछा कि 'मां अगर मैं कभी हाईजैक जैसी किसी परिस्थिति में फंस गई तो मुझे क्या करना चाहिए?' तब उनकी मां ने कहा था, 'अगर ऐसा कुछ हुआ तो भाग जाना।' इस पर नीरजा ने काफी विश्वास के साथ अपनी मां से कहा था, 'तुम्हारी जैसी मां होंगी तो देश का क्या होगा? मर जाऊंगी लेकिन भागूंगी नहीं।' अपनी इस बात को नीरजा ने सच कर दिखाया।