फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीना गुप्ता शादी से पहले मां बनकर हुई थीं परेशान, बोलीं- 'लड़कियों कभी पब्लिक में अपने BF के साथ...'

Sun, 17 Feb 2019 02:49 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
neena gupta
फिल्म 'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना की मां का रोल निभाने वाली नीना गुप्ता एक बार फिर चर्चा में हैं । फिल्म में नीना ने एक ऐसी मां का रोल निभाया है जिसके बेटे की शादी की उम्र है और वो खुद प्रेग्नेंट हो जाती है । इस वजह से पूरे परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है । 
विज्ञापन

2 of 7
neena gupta
नीना गुप्ता की पर्सनल लाइफ भी कुछ ऐसी ही रही है । दरअसल, नीना शादी से पहले ही मां बन गई थीं । नीना और पूर्व वेस्ट इंडियन क्रिकेटर विविअन रिचर्ड्स एक-दूसरे को डेट करते थे । इसी दौरान नीना शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं । नीना गुप्ता की अब एक बेटी मसाबा है ।
विज्ञापन

3 of 7
Neena Gupta
मसाबा खुद भी एक बड़ी फैशन डिजाइनर हैं । हाल ही में नीना ने शादी से पहले मां बनने पर बड़ा बयान दिया है । उनका कहना है कि ऐसा होने से उनके करियर पर बहुत प्रभाव पड़ा । इस वजह से उन्हें सिर्फ निगेटिव रोल ऑफर होने लगे थे । उनकी पब्लिक इमेज खराब हो गई थी । 

4 of 7
चंडीगढ़ में मेरा वो मतलब नहीं था का मंचन करते हुए अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
नीना कहती हैं, 'मेरी पब्लिक इमेज खराब होने की वजह से मेरे करियर पर बुरा असर पड़ा । इसलिए मुझे लगता है कि फिल्मों में रोल पाने के लिए बाहर अपनी इमेज को ठीक रखना बहुत जरूरी है । हमारी सोसाइटी आज भी नहीं बदली है । सोच वैसी ही पुरानी है ।'
विज्ञापन

5 of 7
चंडीगढ़ में मेरा वो मतलब नहीं था का मंचन करते हुए अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
नीना आगे कहती हैं, 'मैं आज कल की एक्ट्रेस को यही सलाह देती हूं कि अपनी पब्लिक इमेज खराब ना होने दें क्योंकि मैं बहुत परेशान हुई हूं ।' नीना ने 1982 में अपने करियर की शुरुआत 'गांधी' से की थी । इसके बाद उन्होंने 'जाने भी दो यारों', 'खलनायक' और 'मंडी' जैसी हिट फिल्में की । 
विज्ञापन

6 of 7
neena gupta
59 साल की नीना ने कहा, 'शादी से पहले मैं मां बन गई थी । इससे ये साबित होता है कि मैं एक मजबूत महिला हूं जो अपनी बेटी को अकेले पाल सकती है। लेकिन इसके बाद मुझे सिर्फ निगेटिव रोल मिलने लगे थे । इसलिए मैंने कई सारी फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
neena gupta
उन्होंने आगे कहा, 'लड़कियों... अगर तुम स्मोक करना चाहती हो तो पब्लिक में मत करो । अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पब्लिक में बहुत ज्यादा फिजिकल मत हो । क्योंकि एक मजबूत और स्वतंत्र महिला की निशानी है । ये सब चीजें आपको एक ही तरह के रोल करने पर मजबूर कर देंगी ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें