फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर को डेट करना चाहती हैं सुहाना, नाम जानकर शाहरुख खान को भी लगेगा झटका

Sun, 17 Feb 2019 02:28 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान - फोटो : social media
बीते दिनों इस बात का खुलासा हुआ था शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर दिया है। वो फिल्म 'जीरों' की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। उस दौरान कई ऐसे तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें सुहाना अपने पिता शाहरुख को डायलॉग याद कराते हुए नजर आई थीं। हाल में सुहाना से पूछा गया कि वो किस शख्स को डेट करना चाहती हैं। इस पर जो सुहाना ने जवाब दिया उसे सुनकर शाहरुख खान भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan
बॉलीवुड में इन दिनों कई स्टार किड्स अपना डेब्यू कर चुके हैं। सारा अली खान, जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर के बाद अब अनन्या पांडे भी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। ऐसे में अब सुहाना के भी जल्द बॉलीवुड फिल्मों एक्टिंग डेब्यू को लेकर बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख सुहाना - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सुहाना एक्टिंग करना चाहती हैं लेकिन उससे पहले उन्हें 3-4 साल की ट्रेनिंग की जरूरत है। अभी वो लंदन में थियेटर कर रही हैं। उम्मीद है कि वो जल्द ही अमेरिका शिफ्ट होंगी।'

4 of 5
सुहाना खान - फोटो : social media
सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फॉलोअर्स और दोस्तों के साथ एक इंस्टाग्राम चैट सेशन के दौरान सुहाना से पूछा गया कि किस ऐक्टर को वह डेट करना चाहेंगी। इस सवाल के जवाब में सुहाना ने खुलासा किया कि साउथ कोरियन पॉप सिंगर, एक्टर, गीतकार और मॉडल किम जुन मेयॉन को डेट करना चाहती हैं। सुहाना ने रिप्लाई में- किम जुन की तस्वीर को शेयर कर लिखा था 'Him'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
बीते दिनों सुहाना खान की एक तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में साफ दिख रहा था वो एक्टिंग को लेकर बेहद सीरियल हैं और उसके लिए जमकर मेहनत भी कर रही हैं। सुहाना की ये तस्वीर उनके फैन पेज ने शेयर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें