फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीना गुप्ता ने कहा: मैंने कोई भी खुशहाल शादी नहीं देखी, सब समझौतों से भरी होती हैं

Tue, 12 Oct 2021 01:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta
जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता का कहना है कि उन्होंने अपने आस-पास कोई भी खुशहाल शादी नहीं देखी है। ऐसे में शादी को परिभाषित करना उनके लिए मुश्किल है। नीना ने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही है। उनका कहना है कि वह नहीं जानती 'हैप्पी मैरिज' को कैसे परिभाषित किया जाए? नीना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जो भी शादियां देखी हैं, वे 'समझौतों से भरी' हैं। उन्होंने उस घटना को भी याद किया, जहां उनके द्वारा अपने दोस्त को शादी से बाहर निकलने की सलाह दी गई थी, पर उन्हें प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। ऐसे में नीना ने कहा कि वह किसी भी शादी को सफल बनाने के लिए अन्य लोगों को सलाह देने की स्थिति में नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram
नीना ने कहा, मैंने एक भी खुशहाल शादी नहीं देखी है, इसलिए मुझे शादियों के बारे में नहीं पता। शादियां हमेशा समझौतों से भरी होती हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में जिस चीज की तलाश है, उसके हिसाब से अपनी पसंद खुद बनानी चाहिए। मैंने अपने एक दोस्त से कहा..यार, तेरा पति ऐसा-ऐसा करता है, छोड़ न उसे। इस पर उसने कहा, क्यूं छोडू? अगर में उसे छोड़ूंगी तो यह और वह खो दूंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram
उसने कहा, जब हम कुछ नहीं थे, तब मैंने मदद की...'। मेरी फ्रेंड ने जो मुझे बताया वह मेरी समझ में आया। पर हर व्यक्ति अलग है। इसलिए, मैं आपको यह नहीं बता सकती, ऐसा करना चाहिए, अगर आपकी शादी ऐसी है, तो ऐसा करना चाहिए'। नीना ने कहा, न ही वह जानती है कि शादी क्या काम करती है और न ही वह इस पर किसी तरह की सलाह दे सकती है।

4 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta
गौरतलब है कि नीना गुप्ता ने इस साल की शुरुआत में अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' का विमोचन किया था। इस किताब में उन्होंने कई तरह के खुलासे किये हैं। उन्होंने इस किताब में लिखा है कि कैसे अमलान कुसुम घोष के साथ उनकी पहली शादी एक साल से भी कम समय तक चली। उन्होंने कहा कि उनके बीच चीजें नहीं चलीं, क्योंकि अमलान को उम्मीद थी कि मैं अंततः घर बसा लूंगी और परिवार पर ध्यान केंद्रित करूंगी, लेकिन मैंने कभी खुद को 'नियमित गृहिणी' बनते नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta
नीना गुप्ता ने साल 2018 में विवेक मेहरा से शादी की  जो कि चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।  उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि लॉकडाउन में पहली बार वह और विवेक पति-पत्नी की तरह रहे हैं। नीना गुप्ता अपने निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। चाहे बेटी मसाबा को सिंगल मदर के तौर पर पालन- पोषण करना हो या फिर 50 साल की उम्र में शादी करना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें