फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta: नीना गुप्ता ने जताई साउथ सिनेमा और रोमांटिक-एक्शन फिल्मों में काम करने की इच्छा, कही यह बात

Sun, 07 May 2023 12:16 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : social media
नीना गुप्ता बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस इस उम्र में भी अपने लुक्स और बोल्ड अंदाज के चलते चर्चा में रहती हैं। वहीं, नीना गुप्ता ने हाल ही में एक्शन, रोमांटिक फिल्में करने की इच्छा जाहिर की है। 
विज्ञापन

2 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : social media
अपने करियर के अच्छे दौर पर हैं नीना
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान नीना गुप्ता ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह एक एक्शन फिल्म, एक रोमांटिक प्रेम कहानी और एक साउथ भाषा की फिल्म करना चाहती हैं। दिग्गज एक्ट्रेस का मानना है कि वह अपने करियर के सबसे अच्छे दौर पर हैं। उनका कहना है कि एक्साइटिंग रोल निभाने की कभी न खत्म होने वाली इच्छा है। 63 वर्षीय एक्ट्रेस, जिन्होंने अपनी साल 2018 में आई फिल्म बधाई हो की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद करियर में अच्छा बदलाव देखा। एक्ट्रेस ने कहा कि करियर में इस स्तर पर एक प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेना बहुत अच्छा लगता है। 
विज्ञापन

3 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : social media
आठ प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं नीना
नीना ने आगे कहा कि मेरे पास लगभग आठ प्रोजेक्ट है और हर भूमिका अलग है। यह वह नहीं है जो मैं पहले करती थी, एक सहायक एक्ट्रेस की तरह, मैं अब मुख्य अभिनेत्री हूं, फिल्म का वजन उठाने की जिम्मेदारी है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे कभी कभी यकीन नहीं होता है कि यह सपना है या फिर हकीकत है? आपको बता दें कि एक्ट्रेस विशाल भारद्वाज की की आने वाली सीरीज चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली मे नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह आर बाल्की की शॉर्ट फिल्म लस्ट स्टोरीज 2, अनुराग बसु की मेट्रो इन डिनो, रोमांटिक कॉमेडी- पछत्तर का छोरा है, बा, इश्क ए नादान और साबुन जैसे कई प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। 

4 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : social media
साउथ सिनेमा, एक्शन-रोमांटिक फिल्मों में काम करना चाहती हैं नीना
एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या कोई ऐसी जगह है जिसे वह अभी भी एक एक्ट्रेस के रूप में तलाशना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हां, मैं एक्शन, लव स्टोरी, हॉरर और अभी बहुत कुछ करना चाहती हूं। मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हूं क्योंकि मैं ऐसे बहुत से लोगों के साथ काम कर रही हूं, जिनके साथ मैंने कभी भी नहीं सोचा था, कि मैं काम करूंगी, लेकिन मैं कुछ साउथ फिल्में करना चाहूंगी, जैसे मणिरत्नम और अन्य के साथ काम करना, क्योंकि यह पूरी तरह से अलग है और मैं ऐसा करना करूंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : social media
महिलाओं के किरदार में हुए हैं बदलाव
बीते कुछ वर्षों में एक्ट्रेस ने अपनी उम्र के किरदार निभाए हैं, जिनमें पारंपरिक मां की भूमिकाओं की तुलना में बहुत कुछ था। एक्ट्रेस का मानना है कि जैसे-जैसे समाज आगे बढ़ा, पर्दे पर महिलाओं की प्रेजेंटेशन भी विकसित हुई है। पहले महिला केवल एक मां, बेटी, बहू या चाची के रूप में देखी जाती थी, क्योंकि वास्तविक जीवन में ऐसा हो रहा था। हालांकि, आज महिलाएं काम कर रही हैं, जो उनके लिए लिखी गई भूमिकाओं को रिफ्लेक्ट करती है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे अलग अलग तरह के रोल निभाने का मौका मिल रहा है। 
 

Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' को प्रोपेगैंडा बताने पर भड़कीं एक्ट्रेस अदा शर्मा, दे डाली ये करने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : social media
एंड पिक्चर्स पर नजर आएगी गुडबाय
आपको बता दें नीना साल 2022 में अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय में नजर आईं थी। इस फिल्म के टीवी प्रीमियर का इंतजार हो रहा है। यह फिल्म विकास बहल ने निर्देशित की है, जो कि रविवार को एंड पिक्चर्स पर देखी जा सकेंगी। गुडबाय में रश्मिका मंदाना, सुनील ग्रोवर, पावेल गुलाटी और एली अवराम शामिल हैं। 

Nafisaa Teaser: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पर बनी फिल्म का टीजर जारी, अनामिका पांडे की दिखी दमदार अदाकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें