फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले मां बनकर इस एक्ट्रेस ने मचाई थी खलबली, अब सोशल मीडिया पर मांग रहीं काम

Mon, 31 Jul 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता भारत की पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं जो बिना शादी के ही मां बन गई थीं। 62 साल की नीना हाल ही में अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं मुंबई में रहती हूं, एक एक्टर हूं। कोई काम हो तो बताना।' टीवी सीरियल 'सांस' और 'बुनियाद' से पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस नीना ने ट्वीट भी किया।
विज्ञापन

2 of 9
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी मां के पोस्ट को रीपोस्ट कर लिखा, 'मैं कल ही किसी से कह रही थी कि मैं कभी किसी से काम मांगने में नहीं हिचकिचाई और आज मां ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट कर दिया। मेरा मतलब मेरी 62 साल की मां ने। उन्होंने मुझे सिखाया है कि वो हमेशा काम करना चाहती हैं। फिर चाहे कोई भी काम हो, काम आपको बूढ़ा होने से रोकता है।' 
विज्ञापन

3 of 9
नीना गुप्ता
वहीं प्रियंका चोपड़ा नीना गुप्ता के इस पोस्ट से काफी इंस्पायर हुईं। उन्होंने नीना के पोस्ट पर लिखा, 'Inspired'। नीना गुप्ता नेशनल अवॉर्ड विनर हैं। कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुकीं नीना ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें अब काम क्यों नहीं मिल रहा है।

4 of 9
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता ने कहा, 'लोगों को लगा कि शादी के बाद मैं दिल्ली शिफ्ट हो गई और मैं अब काम नहीं करूंगी। इसलिए मैं फिल्मों से दूर हो गई जबकि मेरी उम्र के कई एक्टर्स को अभी भी रोल मिल रहे हैं। इसके अलावा अगर आपकी कोई फिल्म हिट होती है तो हर कोई आपको उसी तरह के रोल ऑफर करता है। जबकि मैं अलग-अलग रोल करना चाहती हूं।'
विज्ञापन

5 of 9
नीना गुप्ता
नीना ने आगे कहा, 'मैं पंजाबी, साउथ इंडियन, अमीर, गरीब हर किसी के साथ काम कर सकती हूं। लेकिन जब फिल्म मेकर कास्टिंग करते हैं तो मेरा नाम उन्हें याद नहीं आता क्योंकि मैं काफी समय से इंडस्ट्री से दूर हूं। मुझे लगता है मैं टीवी और फिल्मों में हर तरह के रोल करूंगी और लोग मेरे पास आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं होता।'
विज्ञापन

6 of 9
नीना गुप्ता
इतनी फेमस स्टार होते हुए भी नीना को काम नहीं मिल रहा, ये काफी ताज्जुब की बात है। नीना गुप्ता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो हमेशा विवादों में रहीं। 1980 में नीना का अफेयर वेस्ट इडीज के क्रिकेटर विवियान रिचर्ड्स से था। दोनों किसी ना किसी इवेंट में साथ नजर आते थे। विवियान और नीना की शादी नहीं हुई थी लेकिन वो मां बन गई थीं।
विज्ञापन

7 of 9
नीना गुप्ता
मसाबा नीना और विवियान की बेटी हैं और अब एक फैशन डिजाइनर हैं। मसाबा ने फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना से शादी साल 2015 में शादी की थी। जब नीना प्रेग्नेंट थीं तो उन्हें समाज के बुरे व्यवहार का सामना करना पड़ा। नीना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'अगर आपको भारत में रहना है तो शादीशुदा होना जरूरी है। क्योंकि बिना शादी के यहां का समाज आपको स्वीकार नहीं करता है।'

8 of 9
नीना गुप्ता
विवियान और नीना ने अपने रिलेशन को कभी किसी से नहीं छिपाया। विवियान अक्सर अपनी बेटी मसाबा से मिलने आते हैं। नीना ने अपने अफेयर और मां बनने की खबर को कभी छिपाने की कोशिश नहीं की। पहले नीना के पिता उनके इस फैसले के खिलाफ थे। बाद में उन्होंने भी नीना का साथ दिया। नीना गुप्ता का नाम आलोक नाथ और सारंग देव के साथ भी जुड़ा।
विज्ञापन

9 of 9
नीना गुप्ता
50 साल की उम्र में नीना ने साल 2008 में चार्टेड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से यूएस में शादी की थी। विवेक और नीना पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। नीना और विवेक किसी की शादी अटेंड करने यूएस गए थे। वहीं विवेक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और तुरंत शादी हो गई। ये विवेक की दूसरी शादी थी। मसाबा और विवेक भी एक-दूसरे के काफी करीब हैं। ‌
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें