अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, रेयांश
- फोटो : Instagram
बता दें, अभिनव कोहली बेटे रेयांश की कस्टडी लेने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन श्वेता इसके लिए राजी नहीं हैं। इसी वजह से दोनों के बीच आएदिन झगड़े होते हैं लेकिन इस बार ये मामला तब शुरू हुआ जब अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाया कि वो उनके बेटे रेयांश को अकेला छोड़कर 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए विदेश जा रही हैं। श्वेता ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह बेटे की परवरिश के लिए एक पैसा नहीं देते हैं और फिक्र करने का दिखावा करते हैं।