आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख ने खड़ी कर दी थी वकीलों की फौज
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम जैसे ही ड्रग्स केस में आया, किंग खान ने अपने बेटे को बचाने के लिए वकीलों की पूरी एक फौज खड़ी कर दी थी, जो आर्यन को जेल से बाहर निकालने के लिए दिन रात काम कर रहे थे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए भारत सरकार के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी भी दलीलें पेश करते हुए नजर आए थे। रोहतगी के अलावा लॉ फर्म करंजावाला एंड कंपनी के वकील खड़े नजर आए थे। इतना ही नहीं, रूबी सिंह आहूजा, संदीप कपूर, आनंदिनी फर्नांडीस, रुस्तम मुल्ला जैसे दिग्गज वकीलों ने भी आर्यन की ओर से एनसीबी की दलीलों का सामना किया था।