फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Single Parent: ये हैं बॉलीवुड के सिंगल पैरेंट्स, जो अकेले ही बखूबी निभा रहे अपने बच्चों की जिम्मेदारी

Fri, 27 May 2022 04:28 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
करण जौहर और सुष्मिता सेन अपने बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
माता-पिता बनना किसी के लिए भी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। अपने नवजात बच्चे को पहली बार गोद में उठाना और उसके भविष्य को संवारने के लिए किसी भी हद तक चले जाना, यह बस माता-पिता ही कर सकते हैं। वो अपने बच्चों को बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे भी हैं, जो सिंगल पैरेंट्स हैं और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही सितारों से मिलवाने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 8
करण जौहर अपने बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर
हाल ही में करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर बी टाउन के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में इंडस्ट्री से जुड़े सभी सितारे पहुंचे थे। करण एक बेहतरीन फिल्म निर्माता और निर्देशक ही नहीं, एक अच्छे पिता भी हैं। 2017 में करण ने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही का स्वागत किया था। करण दोनों की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने 24 साल की उम्र में बिना शादी के अपनी बड़ी बेटी रेने को गोद लिया था। इसके दस साल बाद सुष्मिता ने अपनी छोटी बेटी अलीजे को गोद लिया। सुष्मिता का मानना है कि दोनों बेटियों को गोद लेना उनका अब तक का सबसे अच्छा फैसला था। वह अक्सर ही अपनी बेटियों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनकी बॉन्डिंग भी दिखाई देती हैं।

4 of 8
तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तुषार कपूर
तुषार कपूर ने 2016 में सरोगोसी के माध्यम से अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। तुषार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं शादी तो बाद में भी कर सकता हूं लेकिन फैमिली स्टार्ट करने के लिए मैं देर नहीं करना चाहता था और ऐसे में मैंने सिंगल पैरेंट बनने का फैसला लिया।
विज्ञापन

5 of 8
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर
अपने भाई तुषार की तरह एकता कपूर ने भी सरोगेसी का सहारा लिया और 2019 में मां बन गईं। एकता सिंगल पैरेंट बनने के बाद से काफी खुश हैं और अक्सर ही अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
पूजा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा बेदी
पूजा बेदी भी सिंगल पैरेंट हैं और अपने पति से अलग होने के बाद बेटी अलाया और उमर की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। वहीं, उनकी बेटी अलाया सैफ अली खान के साथ 'जवानी जानेमन' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर
संजय कपूर से तलाक लेने के बाद करिश्मा कपूर अपने बच्चों को अकेले ही संभालती हैं। अभिनेत्री अक्सर ही बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
राहुल देव - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल देव
फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर मशहूर हुए राहुल देव का एक बेटा सिद्धार्थ है। उनकी पत्नी का 2009 में कैंसर के चलते निधन हो गया था, जिसके बाद से अकेले ही अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। अपने बेटे की पढ़ाई के लिए ही उन्होंने 'बिग बॉस' शो भी किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें