साउथ अभिनेत्री नयनतारा को कौन नहीं जानता। नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरू में जन्मीं नयनतारा का असली नाम 'डायना मरियम कुरियन' है। फिल्मों के अलावा भी नयनतारा का जीवन काफी विवादों में रहा है अब चाहे बात प्रभुदेवा से अफेयर की हो या शाहरुख की फिल्म में डांस करने से मना करने की। नयनतारा की हर अदा ने दर्शकों का दिल जीता है। आइए आज बात करते हैं नयनतारा की प्रॉपर्टी और इनकम की।