फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर टूटा दुखों का पहाड़, छोटी बहन का हुआ इंतकाल, कैंसर से लड़ रही थीं जंग

Sat, 07 Dec 2019 03:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन सायमा तमशी सिद्दीकी का इंतकाल हो गया है। वह मजह 26 साल की थीं। सायमा तमशी सिद्दीकी ने शनिवार को पुणे के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बहन के इंतकाल की जानकारी नवाजुद्दीन के छोटे भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी ने दी है। अयाजुद्दीन के अनुसार जब बहन तमशी सिद्दीकी का इंतकाल हुआ नवाजुद्दीन अमेरिका में थे। 
 
विज्ञापन

2 of 3
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Nawazuddin Siddiqui.com
अयाजुद्दीन सिद्दीकी के मुताबिक तमशी सिद्दीकी को अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में तब पता चला जब वह 18 साल की थीं। पिछले साल खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया के जरिए बहन के कैंसर के बारे में बताया था। नवाजुद्दीन के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी सायमा का शव लेकर पुणे से उनके पैतृक गांव बुढ़ाना (उत्तर प्रदेश) के लेकर पहुंच गए हैं, जहां उनका पूरा परिवार पहले से ही मौजूद है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media
नवाजुद्दीन के अलावा उनके दो भाई डायरेक्टर शमास नवाब सिद्दीकी और एडवोकेट हाजी अलमाजुद्दीन सिद्दीकी भी पहुंच गए हैं। सूत्रों की मानें तो रविवार सुबह करीब 8 बजे सायमा को बुढ़ाना में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्मों की तो बीते दिनों वह मोतीचूर चकनाचूर में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ अथिया शेट्टी, विभा छिब्बर, नवनी परिहार, करुणा पांडे और विवेक मिश्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 

पढ़ें: Year Ender: इन स्टार किड्स अभिनेत्रियों की पहली फिल्म ही हुई फ्लॉप, एक को सलमान भी नहीं बचा पाए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें