फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट, जिम और डांस क्लास के बाहर स्पॉट हुए फिल्मी सितारे, देखें तस्वीरें

Sat, 07 Dec 2019 02:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सारा, शिबानी-फरहान, जान्हवी, सलमान-सोनाक्षी - फोटो : amar ujala, mumbai
मायानगरी मुंबई में सितारों का जमावड़ा लगा रहता है। सितारे कहीं ना कहीं अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। कभी किसी इवेंट में दिखाई देते हैं तो कभी अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे रहते हैं। एयरपोर्ट पर तो सारे दिन ही सितारों का मेला लगा रहता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं कि कहां-कहां सेलेब्स स्पॉट हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रभु देवा, सई मांजरेकर, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : amar ujala, mumbai
बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दबंग 3 के प्रमोशन में जमकर लगे हुए हैं। सलमान के साथ ही फिलम् की पूरी स्टारकास्ट भी इसी में व्यस्त है। ऐसे में सलमान के टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के सेट पर सलमान के साथ ही सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा और प्रभुदेवा को भी स्पॉट किया गया। इस दौरान सई और सोनाक्षी दोनों ने ही गुलाबी रंग की ड्रेस पहन रखी थी। दोनों अभिनेत्रियां बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
सारा अली खान - फोटो : amar ujala, mumbai
अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों सभी की पसंदीदा बनी हुई हैं। तभी तो उनको कैमरे में कैद करने फोटोग्रेफर्स कहीं भी पहुंच जाते हैं। ऐसे में सारा हाल ही में जिम के बाहर कैमरे में कैद हुईं। हर बार की तरह इस बार भी सारा ने कैमरे के सामने हंसते हुए पोज दिया।

4 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai
अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर अपने डेब्यू के बाद से ही कई मौकों पर देखी गईं। हाल ही में जान्हवी को अपनी सहेलियों के साथ जिम के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान जान्हवी अपनी सहेलियों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दीं। जान्हवी के साथ ही मलाल फिल्म से डेब्यू करने वाली शर्मिन सहगल भी कैमरे में कैद हुईं।
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : amar ujala, mumbai
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के चर्चे लगातार चल रहे हैं। इन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। खबरें आ रही हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में दोनों को अमर उजाला के कैमरे में भी कैद किया गया। इस दौरान दोनों साथ में कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिबानी, फरहान - फोटो : amar ujala, mumbai
अभिनेता, निर्देशक और गायक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के चर्चे तो इन दिनों बॉलीवुड में आम हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा या है। साथ ही दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें बी साझा करते रहते हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ एक ईवेंट में देखा गया। जिसमें शिबानी मेहरून रंग का बेहद शानदार ड्रेस पहने हुए थीं। तो वहीं फरहान ने भी काले रंग के कुर्ता पायजामे के साथ जैकेट पहनी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें