वेडिंग कॉमेडी 'मोतीचूर चकनाचूर' नाम की इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में सितंबर में शुरू होनी है। एक रिपोर्ट की मानें तो 'मोतीचूर चकनाचूर' की स्क्रिप्ट नवाजुद्दीन को बहुत पसंद आई है और उन्होंने इसी साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग खत्म करने की बात कही है।
विज्ञापन
2 of 4
Nawazuddin Siddiqui
इस फिल्म के जरिए डायरेक्शन में देबमित्र हसन भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। देबमित्र हसन टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। इसी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर राजेश भाटिया ने कहा, 'डायरेक्टर फिल्म के स्क्रीन प्ले और डायलॉग पर पिछले तीन सालों से काम कर रहे हैं। मैं और मेरी टीम इस फिल्म के प्लॉट से बेहद प्रभावित हैं। फिल्म में ऑड कपल के बीच कई ऐसे कॉमेडी सीन होंगे जो दर्शकों को गुदगुदाएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
athiya and nawazuddin
फिल्म में नवाज लीड रोल में नजर आएंगे तो अथिया टिपिकल नॉर्थ इंडियन स्मॉल टाउन गर्ल के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में डायलॉग और एक्सेंट को किरदार के करीब रखने के लिए अथिया शेट्टी कई वर्कशॉप में शिरकत करेंगी और इसी के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकेगी।
फिल्म 'लखनऊ' को बैकड्रॉप में रखकर लिखी गई है लिहाजा इस फिल्म के लिए दोनों एक्टर्स लैंग्वेज कोच की मदद से डायलॉग डिलीवरी पर भी काम करेंगे। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के मेकर्स देबमित्रा से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने डायरेक्टर के साथ तीन फिल्मों की डील भी कर ली है। इसी में पहली फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' होगी। इतना ही नहीं प्रोड्यूसर राजेश भाटिया का यह भी कहना है कि वह 2019 में 5 फिल्मों को प्रोड्यूस करने की तैयारी में हैं। बहरहाल ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नवाजुद्दीन और अथिया शेट्टी सिल्वर स्क्रीन पर कैसी कॉमेडी करते हैं।