फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: कंगना रणौत संग रोमांस फरमाना चाहते हैं नवाजुद्दीन! एक्ट्रेस की तारीफ कर जताई ख्वाहिश

Mon, 26 Jun 2023 06:44 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कंगना रणौत की तारीफों के पुल बांधे हैं। साथ ही उनके साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर बड़ी ख्वाहिश जताते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के जरिए निर्मित फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसकी रिलीज के एक दिन बाद ही कंगना रणौत ने फर्जी समीक्षा फैलाने के लिए मूवी माफियाओं की क्लास लगाई थी। वहीं, अब फिल्म के लीड एक्टर नवाजुद्दीन, कंगना के साहस की तारीफ करते हुए बड़ी बात कहते नजर आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कंगना रणौत की हिम्मत की तारीफ की और उनके सच बोलने के साहस की भी सराहना करते नजर आए। नवाज ने कहा, 'जब फिल्म इंडस्ट्री में मुद्दों को उठाने की बात आती है, तो कंगना बहुत पारदर्शी और ईमानदार हैं। ज्यादातर लोग ऐसी बातें कहते हैं जो राजनीतिक रूप से सही होती हैं, लेकिन उनमें बहुत साहस है।' 
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'कंगना एकमात्र व्यक्ति हैं जो उन चीजों के बारे में बोलने का साहस रखती हैं जो वह करती हैं और वे बिल्कुल सही हैं। कई लोगों को लगता है कि सच्चाई कड़वी होती है और इसमें कोई संदेह नहीं है। कितने लोगों में हमारी इंडस्ट्री के मुद्दों पर बात करने की हिम्मत है? कंगना अद्भुत हैं।'

Nawazuddin Siddiqui: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की शूटिंग की पहली रात नवाज को नहीं आई थी नींद? एक्टर का बड़ा खुलासा

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के साथ काम किए जाने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वे जल्द ही एक प्रेम कहानी में साथ काम करने वाले हैं। एक्टर के अनुसार, 'हमें कभी भी को-स्टार के रूप में एक साथ काम करने का प्रस्ताव नहीं मिला, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही उनके साथ एक फिल्म में काम करूंगा और मैं चाहता हूं कि यह एक प्रेम कहानी हो।'

Rajpal Yadav: स्क्रीन पर थप्पड़ पड़ने पर डर गई थीं राजपाल यादव की मां, अभिनेता का शो देखने से किया इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत को बॉलीवुड इंडस्ट्री की पंगा क्वीन कहा जाता है। एक्ट्रेस सम-सामयिक मुद्दों से लेकर इंडस्ट्री में होने वाली राजनीति पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती नजर आती हैं। कंगना ही वह एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में उनकी ही क्लास लगा दी थी। साथ ही उन्हें नेपोटिज्म का मुखिया बताती नजर आई थीं। इसके बाद इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद पर बहस छिड़ गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें