फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों से पहले धनिया बेचा करते थे नवाजुद्दीन, इस वजह से उनके पास नहीं आए थे ग्राहक

Sun, 20 Jan 2019 12:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nawazuddin Siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) आज भले ही बॉलीवुड में एक बड़े स्टार हों लेकिन उन्होंने ये मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया है। जूनियर आर्टिस्ट से लेकर एक बड़ा स्टार होने तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काफी कुछ सहा है। नवाज इन दिनों बाला साहब ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में वह बाला साहब ठाकरे का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Nawazuddin Siddiqui
नवाज फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के शो में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे नवाजुद्दीन ने शो में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। शो में नवाज अमृता राव के साथ पहुंचे जो कि फिल्म में उनकी पत्नी यानि बाला साहब ठाकरे की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Nawazuddin Siddiqui
नवाजुद्दीन ने बताया कि, उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में धनिया तक बेचा है। एक बार उन्होंने सब्जी वाले से 200 रुपये का धनिया बेचने के लिए खरीदा लेकिन कुछ देर बाद वह धनिया पीला पड़ने लगा इस पर वह सब्जी वाले के पास फिर से गए और उसे बताया कि उससे खरीदा हुआ धनिया तो पीला पड़ गया इस पर सब्जी वाले ने कहा कि उस पर लगातार पानी छिड़कना पड़ता है तब जाकर धनिया पूरे दिन ताजा बना रहता है।

4 of 5
Nawazuddin Siddiqui
अब पीला धनिया किसी ने नहीं खरीदा तो उन्होंने जो 200 रुपये उसे खरीदने में लगाए थे वो बर्बाद हो गए, इस वजह से उन्हें ट्रेन में बिना टिकट सफर तक करना पड़ा। नवाजुद्दीन ने ये भी बताया कि बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम करने पर उन्हें 4000 रुपये मिले थे। जहां उन्हें उसका आधा हिस्सा अपने सहयोगियों को देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : bestquotesphotos
बाकी के पैसे होटल के किराए और रिक्शे में खर्च हो गए थे। इसके बाद  उनके पास फूटी कौड़ी भी नहीं बची थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जिनको फिल्मों में आने के लिए तकरीबन 12 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था। तब जाकर बॉलीवुड के मिला एक ऐसा कलाकार जो अपने किरदार के लिए सब कुछ दांव पर लगा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें