फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नाती आहिल के लिए घोड़ा बन गए 83 साल के सलीम खान, सलमान से ज्यादा पसंद किया जा रहा VIDEO

Sun, 20 Jan 2019 12:48 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salim khan
सलमान खान  (Salman Khan) तो अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं । वहीं अब उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) भी अपने बेटे को पॉपुलैरिटी में टक्कर दे रहे हैं । पिछले दिनों सलीम खान, कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में नजर आए थे । यहां सलीम खान ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे ।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan salim khan
अब सलीम खान का एक वीडियो सामने आया है । ये वीडियो सलीम खान की बेटी अर्पिता खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । वीडियो में सलीम खान अपने नाती आहिल के साथ खेलते नजर आ रहे हैं । सलीम खान घोड़ा बने हैं और आहिल उनके ऊपर सवारी कर रहे हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
सलीम खान
सलीम खान के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है । अर्पिता ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, '83 साल के मेरे पिता को आहिल के साथ इस तरह खेलते देखना बहुत शानदार है । ऐसे ही उन्होंने हमारे साथ भी खेला लेकिन मुझे याद नहीं । ये हमेशा के लिए याद रहेगा । लव यू डैड/नाना' ।



 

4 of 5
salman ahil
बता दें कि आहिल, खान खानदान में सबके लाडले हैं । अक्सर सलमान खान को भी आहिल के साथ खेलते देखा जाता है । वहीं अरबाज और सोहेल भी आहिल को अपनी जान से ज्यादा प्यार करते हैं । अर्पिता, सलीम खान और हेलेन की बेटी हैं । वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman ahil
अर्पिता ने साल 2014 में अपने ब्वॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से शादी कर ली थी । आयुष शर्मा पहले अपने पिता के बिजनेस को संभालते थे । अब आयुष ने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें