फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेक्रेड गेम्स' में नहीं करना चाहता था काम

Wed, 23 Nov 2022 10:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में होती है। वह अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। 'सेक्रेड गेम्स' वेब सीरीज के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। हाल ही में अभिनेता ने इस बात का खुलासा किया है कि वह इस शो का हिस्सा बनना नहीं चाहते थे। 
Ali Zafar: अली जफर ने नेल पॉलिश लगाकर शेयर की फोटो, यूजर्स बोले- अगली बार लहंगा और चूड़ियां भी ट्राई करना
 
विज्ञापन

2 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2022 के मास्टर क्लास सेशन के दौरान उन्होंने खुद से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताईं। इस दौरान एक्टर ने बताया कि पहली बार में उन्होंने इस शो के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने कहा, 'जब मुझे पहली बार इस वेब सीरीज के लिए अप्रोच किया गया तब  मैंने इसे करने से इनकार कर दिया था। मुझे लगा कि यह एक टीवी सीरीज है। उस समय मुझे ओटीटी के बारे में जानकारी नहीं थी। जब मैंने उनसे पूछा कि ओटीटी क्या होता है और इसे कौन करता है, तब मुझे बताया गया कि 190 देशों में एक साथ इस शो को देखा जाएगा। हालांकि इसके बाद भी मैं इसमें काम करने का इच्छुक नहीं था।' 
Vicky Kaushal: विक्की के मुंह से कटरीना के लिए निकली ऐसी बात, डर से अभिनेता बोले- आज घर पर नहीं मिलेगा खाना
विज्ञापन

3 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद भी अनुराग कश्यप ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा और मुझे इस शो में काम करने के लिए मना ही लिया। बता दें कि सेक्रेड गेम्स वेब सीरीज नवाजुद्दीन के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। 
Maula Jatt: रिलीज के दो महीने बाद भी पाक फिल्म मौला जट्ट की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 200 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
विज्ञापन

4 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique
वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'हीरोपंती 2' में देखा गया था। इस फिल्म मे वह विलेन के रोल में थे। हालांकि टाइगर श्रॉफ अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही टिकू वेड्स शेरू में नजर आने वाले हैं।
Bhediya: 'भेड़िया' बन जंगल में कांड करेंगे वरुण धवन, रिलीज से पहले जानें फिल्म की कास्ट से कहानी तक सब कुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें