कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' के निर्देशक ऋषभ शेट्टी इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि इसे दर्शकों की ओर से भी बढ़िया रिस्पांस मिला है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म को लेकर एक बयान दे दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्हें कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी से जलन होती है, जिस पर ऋषभ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।