फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors Played Woman Onscreen: जब पर्दे पर महिला के रोल में दिखे थे ये सितारे, थियेटर में खूब बजी थीं सीटियां

Fri, 26 Aug 2022 01:21 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महिला किरदार में अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म 'हड्डी' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता एक मॉर्डन महिला के किरदार में नजर आ रहे हैं। अभिनेता की फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस ने भी इसपर जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया है। बहुत से यूजर्स अभिनेता के लुक को अर्चना पूरन सिंह की तरह बता रहे हैं। बता दें अभिनेता इस पोस्टर में बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। हालांकि पर्दे पर एक महिला का किरदार निभाने वाले नवाजुद्दीन पहले शख्स नहीं है, उनसे पहले भी कई अभिनेता पर्दे पर महिला के गेटअप में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गोविंदा - फोटो : फाइल
गोविंदा
इस लिस्ट में पहला नाम गोविंदा का आता है। उनसे कुछ भी करवा लीजिए वो कभी दर्शकों को निराश नहीं करते हैं। गोविंदा ने भी सिल्वर स्क्रीन पर महिला का किरदार बहुत ही बखूबी निभाया है। गोविंदा की फिल्मों के ऐसे कई सीन हैं, जिसमें वह लेडीज गेटअप में नजर आए हैं। इनमें से कुछ फिल्मों में वो कॉमेडी करते दिखे, जैसे 'राजा बाबू', 'आंटी नंबर वन'। गोविंदा महिलाओं के रोल में जब भी पर्दे पर आए हैं, दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया है।
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
इस लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग खान का भी नाम शामिल है। उन्होंने 'जान-ए-मन' में थोड़ी देर के लिए महिला का गेटअप किया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 2006 में आई थी। इसके अलावा वह 'हम आपके हैं कौन' के एक गाने के अंत में भी कुछ देर के लिए लड़की के गेटअप में नजर आए थे। 

4 of 6
रितेश देशमुख - फोटो : Twitter
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख भी कई बार पर्दे पर लड़की के गेटअप में नजर आ चुके हैं। इस दौरान उनको पहचानना काफी मुश्किल हो गया था। अभिनेता ने फिल्म अपना सपना मनी मनी और हमशक्ल्स में लड़की का कैरेक्टर प्ले किया है।
विज्ञापन

5 of 6
चाची 420 - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन
कमल हासन एक पैन इंडिया स्टार हैं। वह साउथ के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी नजर आए हैं। अभिनेता की फिल्म 'चाची 420' आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। फिल्म में ढेर सारी कॉमेडी और 'आंटी' की दमदार एक्टिंग देखने को मिली थी। कमल हासन की फिल्म चाची 420 आज भी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रेयस तलपड़े - फोटो : Instagram
श्रेयस तलपड़े
महिलाओं का रोल निभाने की लिस्ट में एक्टर श्रेयस तलपड़े का नाम भी शामिल हैं। फिल्म 'पेयिंग गेस्ट' में श्रेयस ने महिला का रोल किया था। उनके गर्ल लुक को लेकर दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब तालियां बजाई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें