कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण, आर माधवन, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रसून जोशी के अलावा भी कई अन्य लोगों ने शिरकत की। कान फिल्म फेस्टिवल इस बार भारत के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस समारोह में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के लिए आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया गया है। समारोह की शुरुआत होने के बाद केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और अन्य मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन हुआ। अनुराग ठाकुर के प्रतिनिधिमंडल में हिंदी सिनेमा जगत की दस हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें अभिनेता आर माधवन, मामे खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े तीन लोग और फिल्म निर्माता शामिल थे।