नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान को लेकर दिया था बयान
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दिवंगत अभिनेता इरफान खान फिल्म 'लंच बॉक्स' में एक साथ काम कर चुके हैं। लेकिन नवाज ने एक बार इरफान खान के लिए ऐसा बयान दिया था, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। अभिनेता से एक बार बॉलीवुड के चौथे खान के बारे में सवाल किया गया था, जिसका जवाब देते हुए नवाजुद्दीन ने कहा था, 'मुझे लगता है कि हम जिस चौथे खान के बारे में बात करेंगे, वह सैफ अली खान होंगे। मेरा इरफान के साथ कोई रिश्ता नहीं है। मेरी एक्टिंग अलग है और उनका अपना एक अलग तरीका है।'