फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़े संबंधों पर किए खुलासे के बाद बाद अब इस नए विवाद में फंसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Sat, 11 Nov 2017 08:18 AM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
ऑनलाइन फ्रॉड मामले में बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई को ईडी ने अपना बयान दर्ज कराने बुलाया था, लेकिन ऐसा तीसरा बार हुआ जब नवाज ईडी के सामने अपना बयान दर्ज करवाने नहीं पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नवाजुद्दीन की जगह उनके भाई शम्स नवाब सिद्दीकी और वकील रिजवान सिद्दीकी लखनऊ स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे और अफसरों से बयान दर्ज करने की गुजारिश की।
विज्ञापन

3 of 6
अफसरों ने नवाज का अथॉरिटी लैटर मांगा, लेकिन वकील के पास वह नहीं था। ऐसे में अफसरों ने यह कहकर मना कर दिया कि यह आपराधिक मामला है, इसमें उसका ही बयान दर्ज होगा, जिसे नोटिस दिया गया है।

4 of 6
ईडी ने नवाजुद्दीन को 4 और 17 अक्टूबर को नोटिस भेजकर बुलाया था, लेकिन पहले नोटिस का नवाजुद्दीन ने कोई जवाब नहीं दिया था। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बयान के लिए 22 नवंबर को बुलाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
पूछताछ के बाद नवाजुद्दीन के भाई शमसुद्दीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके भाई ने कोई गलत काम नहीं किया। प्रमोशन के एवज में कंपनी द्वारा जो भुगतान किया गया उस पर टैक्स चुकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बता दें नोएडा में 500 करोड़ रुपए का ऑनलाइन घोटाला करने वाली कंपनी वेब वर्क के साथ नवाजुद्दीन का नाम जुड़ा था। नवाजुद्दीन ने इस कंपनी का प्रचार किया था, जिसके एवज में उन्हें 1.5 करोड़ रुपए भी लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें