फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट नहीं सेंसर बोर्ड करेगा दीपिका की ‘पद्मावती’ की किस्मत का फैसला

Sat, 11 Nov 2017 08:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की किस्मत का फैसला अब सुप्रीम कोर्ट नहीं बल्कि सेंसर बोर्ड करेगा। 

पढ़ें- 17 साल बाद फिर आमने-सामने होंगे ऐश्वर्या-सलमान, होगा कुछ ऐसा दंग रह जाएंगे फैंस
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल फिल्म की रिलीजिंग पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा कि अभी तक सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया है। फिल्म प्रमाणन के लिए सेंसर बोर्ड के पास पर्याप्त दिशा-निर्देश हैं। नियमों व गाइलाइन्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड को इस पर फैसला करना है।
विज्ञापन

3 of 4
पद्मावती
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो सेंसर बोर्ड के फैसले से पहले इस केस में कोई सुनवाई नहीं करेगा। गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड अगर बिना किसी रुकावट के ‘पद्मावती’ को रिलीज करने के लिए सर्टिफिकेट दे देता है तो संजय लीला भंसाली की मुश्किलें खत्म हो जाएगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। 
विज्ञापन

4 of 4
इस फिल्म को लेकर करणी सेना, जय राजपुताना संघ, ब्राह्मण सेना को शिकायत है कि संजय लीला भंसाली ने रानी पद्मिनी के ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर दिखाया है, जिसकी वजह से राजपूतो की भावना को दुःख पहुच सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें