पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : Social Media
जैसा कि अक्सर तमाम फिल्मी कहानियों में होता है, अभिनेता नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया में प्रेम हुआ। शादी हुई। बच्चे भी हुए और फिर बीच में अभिनेता नवाजुद्दीन की आत्मकथा आ गई। नवाजुद्दीन ने अपनी इस किताब में जो कुछ लिखा वह तो प्रकाशित होने से रह गया लेकिन इस बीच उनके अपनी पत्नी से रिश्ते तल्ख हो गए। आलिया ने दुनिया भर की तोहमतें नवाजुद्दीन और उनके घरवालों पर लगाईं। मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंचा। आलिया मुंबई छोड़ अपने मायके चली गईं। नवाजुद्दीन भी अपनी मां के पास उत्तर प्रदेश पहुंच गए।