फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: नवाज के साथ कैसा व्यवहार करते हैं सलमान-शाहरुख और आमिर? दंग कर देगी अभिनेता की आपबीती

Tue, 09 May 2023 09:59 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सलमान खान - फोटो : Social Media
अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेताओं में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी शामिल है। पिछले काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे नवाजुद्दीन इन दिनों लगातार बॉलीवुड और स्टार्स को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। इन बयानों के कारण नवाज की चर्चा जोरों पर हो रही है क्योंकि अभिनेता कुछ न कुछ ऐसा कह जाते हैं जिस पर कोई यकीन नहीं कर पाता है। एक बार फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान और शाहरुख जैसे स्टार्स के बारे में बात की है।  
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सुधीर मिश्रा की फिल्म अफवाह में नजर आए बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर अपने बयान के लिए चर्चा में हैं। नवाज इस बार ने सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ अपने संबंध के बारे में बात की है। अभिनेता ने अपनी फिल्म अफवाह पर भी चर्चा की है। अफवाह की सीमित रिलीज पर नवाजुद्दीन ने अफसोस भी जताया है।
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में, अफवाह के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा, 'जब निर्माता एक फिल्म बनाते हैं और अगर वे इसे रिलीज कर रहे हैं, तो उन्हें इसे साहस के साथ रिलीज करना चाहिए। बहुत सारे लोग फोन कर रहे हैं और मुझसे पूछ रहे हैं कि फिल्म कहां रिलीज हुई है? मैं उन्हें क्या बताऊं कि फिल्म कहां रिलीज हुई है? इंडस्ट्री के लोग भी मुझसे यही पूछ रहे हैं और मैं यह नहीं बता पा रहा हूं कि यह कहां रिलीज हुई है। अब इसका बहुत अच्छा कलेक्शन नहीं होगा और लोग कहेंगे नवाज एक फ्लॉप अभिनेता हैं। इसके बजाय वे इसे सिर्फ ओटीटी पर रिलीज कर सकते थे।'
The Kerala Story: द केरल स्टोरी के सदस्य को मिली धमकी, निर्देशक सुदीप्तो सेन की शिकायत के बाद एक्शन में पुलिस

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, नवाजुद्दीन ने कहा, 'उनके साथ काम करना एक बहुत ही एंटरटेनिंग अनुभव है। सलमान हों, शाहरुख हों या आमिर, जब भी कोई कंटेंट बेस्ड फिल्म उनके पास होती है, तो वे मुझे बुलाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे मुझे और मेरे काम को जानते हैं। वे मुझे निजी तौर पर जानते हैं और इसलिए मेरी उनके साथ बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग है। अगर इतना बड़ा सुपरस्टार इतना विनम्रता मुझसे बात करता है तो बेशक मुझे लगेगा कि उन्होंने मुझे अपना रखा है मुझे कि वे मुझे अपना मानते हैं।जेड
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram-@nawazuddin._siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वह अफवाह में काम करते दिख रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में हैं। वहीं अगली बार अभिनेता को नेहा शर्मा के साथ फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' में देखा जाएगा।
Jee Le Zara: प्रियंका-आलिया और कटरीना की फिल्म पर बड़ा अपडेट, रीमा कागती ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें