फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jee Le Zara: प्रियंका-आलिया और कटरीना की फिल्म पर बड़ा अपडेट, रीमा कागती ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

Tue, 09 May 2023 09:35 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जी ले जरा, रीमा कागती - फोटो : social media
बॉलीवुड की तीन बेहतरीन अभिनेत्रियों को एक साथ फिल्म में काम करते देखने के लिए लोग बहुत समय से इंतजार कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट की, जो फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म 'जी ले जरा' में साथ काम करती दिखाई देने वाली हैं। फिल्म के एलान के बाद से फैंस इसकी हर अपडेट पर नजर बनाए रखते हैं। तो उन्हीं फैंस के लिए हमारे पास जी ले जरा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है, जो फिल्म की राइटर रीमा कागती ने साझा किया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा..
विज्ञापन

2 of 5
रीमा कागती - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ की फिल्म की घोषणा के बाद से ही प्रशंसकों को इसके अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। रोड ट्रिप पर जाने वाली तीन महिलाओं के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे जबकि रीमा कागती और जोया अख्तर ने इसकी स्टोरी लिखी है।फरहान ने कुछ हफ्ते पहले फिल्म के लिए घूमते हुए अपनी तस्वीरें साझा की थीं, जिससे लोगों को हिंट मिला था कि इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
रीमा कागती - फोटो : social media
अब हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में फिल्म की लेखक रीमा ने जी ले जरा को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। हालांकि, रीमा का यह इंटरव्यू उनके आगामी शो दहाड़ को प्रमोट करने के लिया था, लेकिन फिर भी जब रीमा से जी ले जरा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर जवाब दिया। जी ले जरा के बारे में अपडेट साझा करने के लिए जब रीमा से पूछा गया तो लेखक ने मुस्कुराते हुए कहा, 'हम साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। हम सभी इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं।'
The Kerala Story: द केरल स्टोरी के सदस्य को मिली धमकी, निर्देशक सुदीप्तो सेन की शिकायत के बाद एक्शन में पुलिस

4 of 5
मेड इन हेवन - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें रीमा कागती की अगली वेब सीरीज मेड इन हेवन के अगले सीजन का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शोभिता धुलिपाला और अर्जुन माथुर अभिनीत अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित हुए इस शो में दो वेडिंग प्लानर्स की नजर से रिश्तों और शादी के कई पक्षों को दिखाया गया। जैसा ही उनसे पूछा कि मेड इन हेवन का सीजन 2 कब खत्म होगा, रीमा ने जवाब दिया, 'जल्द ही। बहुत जल्द ही। सच में जितनी जल्दी आप उम्मीद करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दहाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दहाड़ की बात करें तो यह एक क्राइम थ्रिलर शो है। इसकी कहानी बहुत सी महिलाओं के लापता होने और इस केस को सुलझाने की कसम खाने वाली एक महिला पुलिस ऑफिसर के इर्द गिर्द बुनी गई है। दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा विजय वर्मा, गुलशन देवैया, सोहम शाह, मन्यु दोशी, योगी सिंहा, संघमित्रा हितैषी, रत्नाबली भट्टाचार्जी, निर्मल चिरानियान, विजय कुमार डोगरा, अभिषेक भालेराव और वारिस अहमद जैदी जैसे कलाकार शामिल हैं। इसका सह-निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने किया है।
Salman Khan: सलमान खान को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें