फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Be a Filmmaker: फिल्मों की कहानियां लिखने में है दिलचस्पी, एनएफडीसी दे रहा सिनेमा से संगत का सुनहरा मौका

Thu, 13 Jul 2023 10:41 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अगर आप भी कहानियां लिखने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। एनएफडीसी सिनेमा से संगत बनाने का सुनहरा अवसर दे रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्ममेकर बनने का मौका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमा के शौकीनों के पास भी कहानियां ढेरों होती हैं। कई दर्शक खुद भी फिल्मों की कहानियां लिखने के लिए उत्साहित रहते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि इसके लिए किससे संपर्क करें या फिर फिल्म निर्माताओं तक अपनी पहुंच बनाएं। फिल्मों की कहानियां और पटकथाएं लिखने के इच्छुक लोगों के लिए राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) हर साल एक आयोजन भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (इफ्फी) से पहले शुरू करता है। स्क्रीनराइटर्स लैब नाम से प्रचलित इस आयोजन की इस साल की प्रविष्टियां शुरू हो चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस मौके के लिए आवेदन कैसे करना है।
विज्ञापन

2 of 5
एनएफडीसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनएफडीसी स्क्रीनराइटर्स लैब एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो पटकथा लेखकों को विशेषज्ञों की सलाह के तहत अपनी पटकथा के साथ प्रयोग करने और इसके लिए अवसर तलाशने का मौका प्रदान करता है। एनएफडीसी स्क्रीनराइटर्स लैब का आयोजन फिल्म बाजार के सहयोग से हर साल आयोजित किया जाता है। एनएफडीसी स्क्रीनराइटर्स लैब प्रतिभागियों को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं और निवेशकों के सामने अपनी परियोजनाओं को पेश करने और प्रस्तुत करने के लिए भी प्रशिक्षित करती है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म सिटी मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म बाजार के सहयोग से आयोजित होने जा रहे एनएफडीसी स्क्रीनराइटर्स लैब में भाग आवेदन भेजने के लिए सबसे पहले  MyFilmBazaar पर जाकर खाता बनाएं और ऑनलाइन आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए इस आईडी का उपयोग करें। आवेदन की अंतिम तारीख  3 अगस्त है। आवेदकों को आठ हजार रुपये भुगतान करना होगा। 

Suniel Shetty: 'हेरा फेरी 3' के अलावा इन दो फिल्मों के सीक्वल से जुड़े सुनील, अक्षय-परेश संग फिर जमाएंगे जोड़ी

4 of 5
शूटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस वेबसाइट पर लॉगइन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी कहानी का संक्षिप्त सारांश 100-150 शब्द का, लेखक का वक्तव्य 100-150 शब्द का पहले से तैयार हो। पटकथा के पहले 40 पन्ने या उससे ऊपर, छह से 10 पेज का कहानी का दीर्घ सारांश भी जमा करना है। इससे पहले अगर आपने कुछ लिखा है तो उसका लिंक भी समिट किया जाना चाहिए। एनएफडीसी स्क्रीनराइटर्स लैब में केवल भारत में रहने वाले भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। शर्त ये भी है कि प्रतिभागी की स्क्रिप्ट को स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन या किसी समकक्ष संगठन में पंजीकृत होना चाहिए।

Katrina Kaif: डेब्यू फिल्म की शूटिंग के दो दिन बाद ही बाहर हो गई थीं कटरीना, डूबते करियर को ऐसे मिला था सहारा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शूटिंग सेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आवेदन चरण में स्क्रिप्ट और संवाद सहित सभी प्रस्तुतियां अंग्रेजी में होनी चाहिए। हालांकि, अंतिम फिल्म  किसी भी भारतीय भाषा में हो सकती है। एक बार सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र की जानकारी संपादित नहीं की जा सकती।  चयनित प्रतिभागियों को व्यक्तिगत रूप से एक शपथ पत्र भी जमा करना है। स्क्रीनराइटर्स लैब  का का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा जिसमे पहला सत्र 1 सितंबर 2023, दूसरा सत्र  2 अक्टूबर 2023 और तीसरा सत्र  एनएफडीसी फिल्म बाजार से पहले  20 से 24 नवंबर 2023 के बीच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें