67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। साल 2019 में बनी फिल्मों और उनके कलाकारों के लिए पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी हैं। अभिनेता, अभिनेत्री और बेस्ट फिल्मों की सूची सामने आ चुकी हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को बेस्ट हिंदी फिल्म, कंगना रनौत को मणिकर्णिका और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड और मनोज बाजपेयी को फिल्म भोसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा तमिल फिल्म 'असुरन' के लिए अभिनेता धनुष को धनुष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया है। इस फिल्म को साल 2019 में रिलीज किया गया था।