भारत सरकार की तरफ से मिलने वाले सिनेमा के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हो चुके अभिनेता, लेखक, निर्माता, निर्देशक मनोज कुमार अब भी शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में उड़ाए गए अपने मजाक को शायद भूले नहीं है। 85 साल की उम्र में भी उनकी याददाश्त काफी तेज मालूम पड़ती है। मंगलवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान जैसे ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की रिकॉर्डतोड़ कामयाबी का जिक्र चला, वह तुरंत बोले, ‘मत भूलिए, अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ भी तो हिट हुई है।’