फिल्म के जाने-माने निर्देशक कबीर खान हमेशा अपनी फिल्मों से दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘न्यूयॉर्क’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में कबीर खान ने सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म के सेट पर उनके बीच कुछ आपसी मतभेद थे, लेकिन सलमान ने कभी उन्हें निराश नहीं किया।