फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिर खान: हिट फिल्में देकर गुमनाम हुए पद्म विभूषण सम्मानित अभिनेता, भाई दिलीप कुमार के साथ की थी शुरुआत

Mon, 03 May 2021 04:59 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नासिर खान - फोटो : Social media
कहते हैं शोहरत और ग्लैमर की चकाचौंध से भरी फिल्म इंडस्ट्री बाहर से जितनी आकर्षक नजर आती है, असलियत में कुछ और ही है। उगते सूरज की इबादत यहां की रीत रही है। जिनकी चमक फीकी पड़ जाती है उन्हें जल्द ही भुला दिया जाता है। इंडस्ट्री में अलग-अलग समय में कई ऐसे कलाकार आए, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में तो खूब नाम कमाया, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे गुमनाम हो गए। अभिनेता नासिर खान के साथ भी ऐसा ही हुआ। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनसे जुड़े ऐसे ही किस्से जानेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
नासिर खान - फोटो : Social media
अभिनेता और दिलीप कुमार के छोटे भाई नासिर खान भी इसी लिस्ट के हीरो थे। अपने करियर में उन्होंने आठ फिल्मफेयर, पद्म विभूषण और कई अन्य बड़े अवॉर्ड हासिल किए। अपने फिल्मी सफर में उन्होंने 29 फिल्मों में काम किया था। हीरो के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म 'आदमी' थी। इसमें हीरोइन वो अभिनेत्री थीं, जिनसे उन्होंने बाद में शादी कर ली थी। पिक्चर रिलीज होने के बाद नासिर ने बेगम पारा से शादी की थी।
विज्ञापन

3 of 7
नासिर खान - फोटो : Social media
नासिर खान अपने भाई दिलीप कुमार के साथ भी कई फिल्मों में नजर आए थे। इनमें से एक मूवी थी 'गंगा जमुना'। इसको सत्येन बोस ने बनाया था। दो भाइयों की कहानी पर बुनी गई पिक्चर में अभिनय भी असल जिंदगी के भाई कर रहे थे। नासिर खान ने इसमें पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी।

4 of 7
नासिर खान - फोटो : Social media
दिलीप कुमार और नासिर का करियर लगभग एक साथ ही शुरू हुआ था। दिलीप कुमार ने 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से करियर की शुरुआत की तो वहीं, 1945 में फिल्म 'मजदूर' से नासिर खान कैमरे के आगे आए। इसके बाद नासिर ने 'शहनाई' फिल्म में काम किया और सफलता हासिल की। वहीं, दिलीप कुमार तब तक तीन सफल फिल्में कर चुके थे।
विज्ञापन

5 of 7
नासिर खान - फोटो : Social media
इसके बाद 1951 में नासिर ने 'नगीना' में काम किया। उस वक्त दिलीप 'दीदार' में अभिनय कर रहे थे। फिर नासिर धीरे-धीरे लगातार दिलीप कुमार से पिछड़ते चले गए। कुछ समय के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को ही अलविदा कह दिया। वो नासिक में खेती-बाड़ी करने लगे थे। उनका वहां पोल्ट्री फार्म भी था।
विज्ञापन

6 of 7
नासिर खान - फोटो : Social media
बेगम पारा से शादी के बाद दोनों को तीन संतान हुईं। इनमें एक बेटा नादिर खान, दूसरा बेटा अयूब खान और बेटी लुबना हैं। बाद में अयूब बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेता बने। नासिर तीन मई 1974 को इस दुनिया से अलविदा कह गए। नौ दिसंबर 2008 में उनकी पत्नी बेगम पारा का भी निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नासिर खान - फोटो : Social media
नासिर खान ने अपने करियर के दौरान 'मजदूर’, ‘अंगारे’, ‘खजाना’, ‘नाजनीन’, ‘हंगामा’, ‘नगीना’, ‘आगोश’, ‘श्रीमतीजी’, ‘जवाब’, ‘दायरा’, ‘इनाम’, ‘सोसायटी’, ‘आसमान’, ‘खूबसूरत’, ‘शीशम’, ‘चारमीनार’, ‘साया’, ‘गंगा जमुना’, ‘सौदागर’ और ‘नखरे’ जैसी 29 फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें