फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत: बंगाल नतीजों पर अभिनेत्री ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोलीं- भाजपा हारकर भी जीत गई

Mon, 03 May 2021 04:46 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, ममता बनर्जी - फोटो : Social media

कोरोना के बीच मचे चुनावी घमासान के बाद देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। वहीं, टैगोर की धरती बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों पर देशभर की नजर टिकी थी, जहां भाजपा ने ममता बनर्जी की तृणमूल कॉन्ग्रेस को हराने के लिए सारी ताकत झोंक दी थी। यहां टीएमसी के जीत दर्ज करने के बाद लोग भाजपा को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई पक्ष तो कोई विरोध में अपनी बात रख रहा है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है।

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
अभिनेत्री कंगना रणौत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी और एक पोस्ट शेयर कर भाजपा का विकास और ममता के ढलते साम्राज्य को एक ग्राफ से समझाया। कंगना ने फेसबुक पर ये पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि 'ममता ने 1997 में TMC की स्थापना की। 2001 में उन्हें 60 सीटें मिलीं। 2006 में 30 सीटें मिलीं। वह नंदीग्राम और सिंगूर जितने के बाद 2011 में सत्ता में आईं। पार्टी बनाने में उन्हें 14 साल लग गए। वहीं, भाजपा एक बार में ही तीन से 77 सीट पर पहुंच गई। यह बंगाल में भाजपा की शानदार और अद्वितीय जीत है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना ने आगे लिखा कि ये नरेंद्र मोदी की ही शक्ति है कि बंगाल में बेहतर कर सके। भाजपा ने खिलाफ शाहीनबाग, दिल्ली दंगों, अंतर्राष्ट्रीय माफिया, एनआरसी और सीएए जैसे तमाम मुद्दों पर लोगों को भड़काया गया। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि खुले तौर पर अधिक शरणार्थियों को इकट्ठा किया और उन्हें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना रणौत यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने तंज मारते हुए लिखा कि हर कोई एक तानाशाह चाहता है। जो उन्हें कोड़े मार सके और कार्यभार संभाले। मैं ममता दीदी को सलाम करती हूं कि अगर आप खलनायक बनना चाहती हैं तो आपको रावण की तरह होना चाहिए। राहुल गांधी की तरह गोगो नहीं। वह अपनी जीत की हकदार हैं, सलाम !!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बता दें कि बीते दो मई को देशभर में चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। कोरोना महामारी के बीच हुआ मतदान काफी संघर्षपूर्ण रहा। वहीं पांच राज्यों में आए नतीजों के मुताबिक असम में भाजपा, केरल में सीपीआई(एम), पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कॉन्ग्रेस, तमिलनाडु में डीएमके और पश्चिम बंगाल में टीमएसी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें