सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने किसी न किसी बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर वह फिल्मों के बारे में अपने विचार साझा करते हैं। हालांकि, बात जब अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में बताने की होती है, तो वह पीछे भी नहीं हटते हैं। अब हाल ही में, नसीरुद्दीन शाह ने खुलासा किया कि शम्मी कपूर उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं।