44 साल पहले नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत 'निशांत' फिल्म से की थी। इस फिल्म में उनका रोल बेहद छोटा था लेकिन वह लाइम लाइट में आ गए थे। इसके बाद कई सारी फिल्में की जिसमें 'आक्रोश', 'स्पर्श', 'जुनून', 'मंथन', 'हम पांच', 'चक्र', 'उमराव जान' शामिल है। हिंदी सिनेमाजगत में नसीरुद्दीन अब तक 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। इतने लंबे वक्त में नसीरुद्दीन ने अपनी अदाकारी से लोगों को बांधे रखा है। नसीर की फिल्मी कहानी के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें ऐसी है जिससे लोग अभी तक अंजान है। नसीरुद्दीन शाह 20 जुलाई को 69वां जन्मदिन मनाएंगे।
पढ़ें:
पत्नी से तलाक के लिए 12 साल तक 'मेहर' जुटाते रहे नसीरुद्दीन, जानिए इनसे जुड़े 8 अनसुने किस्से