फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट ने छापी थी नरगिस फाखरी के प्रेग्नेंसी की खबर, ट्वीट कर दिया करारा जवाब

Sat, 12 Jan 2019 03:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नरगिस फाखरी
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी जल्द ही हॉरर फिल्म 'अमावस' में नजर आने वाली हैं। नरगिस बेशक कुछ समय से फिल्मों से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। नरगिस इन दिनों अपनी फिल्म 'अमावस' के प्रोमोशन में बिजी हैं। इसी बीच नरगिस के प्रेग्नेंसी की खबर एक न्यूज पोर्टल ने छापी थी। जिसे पढ़कर नरगिस ने वेबसाइट पर जमकर गुस्सा निकाला।
विज्ञापन

2 of 5
nargis fakhri
दरअसल, एक न्यूज पोर्टल ने नरगिस को लेकर खबर छापी की नरगिस अपने बॉयफ्रेंड मैट अलोंजो से प्रेग्नेंट हैं? इस खबर को पढ़ने के बाद नरगिस ने न्यूज वेबसाइट को ट्वीट कर करारा जवाब दिया है। नरगिस ने लिखा- 'इस खबर को अभी हटा लें। आपके रिपोर्टर ने ना केवल गलत रिपोर्ट छापी बल्कि उसे बॉडी शेम किया, जो शायद किसी बीमारी से पीड़ित है। कोई भी खबर छापने से पहले आपको तथ्य जांच लेने चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 5
नर्गिस फखरी
हालांकि इससे पहले उनके प्रेग्नेंट की होने की अफवाह उड़ चुकी है। बता दें नरगिस का नाम अमेरिकन डायरेक्टर मैट अलोंजो से जोड़ा जा रहा था। लेकिन हाल ही में खबरें आई थी कि इस कपल का ब्रेकअप हो चुका है। साल 2017 में इनके रिश्ते पर तब मुहर लगी थी, जब नरगिस ने मैट के साथ क्रिसमस मनाते हुए फोटो शेयर किया था। इसके बाद से ही दोनों साथ में टाइम स्पैंड करने के दौरान फोटोज लेकर उन्हें इंस्टाग्राम पर शेयर करते दिखते थे।

4 of 5
उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी
बता दें नरगिस की लाइफ सबसे ज्यादा तब लाइमलाइट में आई थी जब उनका नाम उदय चोपड़ा से जुड़ा था। हालांकि, बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। जब नरगिस और उदय रिलेशनशिप में थे तो दोनों की शादी के लिए उदय की मां पामेला चोपड़ा ने हामी भी भर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nargis Fakhri - फोटो : Twitter
नरगिस की फिल्म अमावस 1 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में सचिन जोशी, विवान भतेना, मोना सिंह और अली असगर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को भूषण पटेल निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें