फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 6 साल बाद श्रीसंथ की पत्नी ने किया खुलासा, बोलीं- 'जब कॉल गर्ल के साथ पकड़े...'

Sat, 12 Jan 2019 03:18 PM IST
Anupam Prasun एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sreesanth - फोटो : file photo
बिग बॉस 12 के फाइनल तक पहुंचकर श्रीसंथ ट्रॉफी से चूक गए लेकिन उन्हें इस बात का मलाल नहीं है। श्रीसंथ का कहना है कि दीपिका उनकी बहन की तरह हैं ऐसे में अगर वो विनर बनी हैं तो उनके लिए उतनी ही खुशी की बात है। फिलहाल श्रीसंथ कलर्स पर आने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं। श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी भी लगातार पति का सपोर्ट करती दिख रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Sreesanth - फोटो : HT
अब भुवनेश्वरी कुमारी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर की हैं। वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए भुवनेश्वरी ने बताया कि 'साल 2013 में ऐसी खबर आई कि श्रीसंथ कॉल गर्ल के साथ पकड़े गए हैं और उनके कमरे से कंडोम के पैकेट मिले हैं। मेरे पिता ने मुझसे कहा कि तुम दोबारा इस पर सोच सकती हो। तुम अब भी इससे शादी करना चाहती हो?'
विज्ञापन

3 of 5
Sreesanth - फोटो : file photo
उस वक्त भुवनेश्वरी ने अपने पिता से कहा कि 'मैं श्रीसंथ को अच्छी तरह जानती हूं। इस तरह की खबरों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।' बता दें कि करीब 6 साल डेटिंग के बाद श्रीसंथ और भुवनेश्वरी ने साल 2013 में शादी की। दोनों के एक बेटी और एक बेटा है।

4 of 5
Sreesanth - फोटो : voot
वहीं बिग बॉस के खत्म होते ही श्रीसंथ अब खतरों के खिलाड़ी में दिख रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इसकी शूटिंग जुलाई में ही खत्म कर ली गई थी जबकि बिग बॉस का फिनाले 30 दिसंबर को हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sreesanth - फोटो : twitter
ऐसे में रोहित शेट्टी के बयान को लेकर श्रीसंथ के फैंस हैरान हैं। खतरों के खिलाड़ी के प्रीमियर एपिसोड में रोहित शेट्टी कहते है कि 'श्रीसंथ मैंने देखा कि तुम कुछ ही वोट से ट्रॉफी जीतने से चूक गए।' ऐसे में यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर रोहित को कैसे पता चला कि श्रीसंथ बिग बॉस हार गए हैं जबकि इसकी शूटिंग पहले ही खत्म हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें