राज कपूर, नरगिस
- फोटो : social media
इस सिलसिले में राजकपूर जब उनके घर पहुंचे तो नरगिस ने खुद दरवाजा खोला। वो रसोई से दौड़ती हुई आई थीं, जहां वो पकौड़े तल रही थीं। बेखयाली में उन्होंने बेसन से सने हाथों को अपने बालों में लगा लिया। जिससे हाथों में लगा बेसन उनके बालों में लग गया। नरगिस की इस अदा पर राज कपूर उस समय ही उन पर मर मिटे।