फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 फिल्मी किरदारों ने नरगिस को बनाया बॉलीवुड की 'मदर इंडिया'

Fri, 03 May 2019 11:37 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
nargis films - फोटो : social media
महिला सशक्तिकरण का प्रतीक मानी जाने वालीं नरगिस भारतीय सिनेमा की शुरुआती सुपरस्टार्स में सबसे आगे मानी जाती हैं। मशहूर अभिनेता सुनील दत्त की पत्नी नरगिस 3 मई 1981 को अपने बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी के प्रीमियर से कुछ ही दिन पहले चल बसीं। नरगिस की अदाकारी से आज की तमाम अभिनेत्रियां अब भी बहुत कुछ सीखती हैं। आइए बताते हैं इस अदाकारी के कुछ मील के पत्थरों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
aag, nargis film - फोटो : social media
आग (1948)
यह राज कपूर की बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पहली फिल्म रही। फिल्म की कहानी में राज कपूर का चेहरा जला हुआ है और ये कैसे जला इसी कहानी पर फिल्म बनी है। फिल्म में नरगिस और प्रेमनाथ अहम किरदारों में हैं। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई पर इस फिल्म से ही राज कपूर और नरगिस की जोड़ी हिट हो चली।
विज्ञापन

3 of 11
andaz, nargis film - फोटो : social media
अंदाज (1949)
हिंदी सिनेमा में यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है। फिल्म में नरगिस के साथ राज कपूर और दिलीप कुमार नजर आए। नरगिस एक अमीर खानदान की लड़की हैं, जिससे दिलीप कुमार के किरदार को प्यार हो जाता है लेकिन नरगिस के पिता उसकी शादी एक एनआरआई से कर देते हैं। एनआरआई का ये किरदार राजकपूर ने निभाया। महबूब खान की इस फिल्म ने नरगिस को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।

4 of 11
barsaat, nargis film - फोटो : social media
बरसात (1949)
आर के स्टूडियोज की बुनियाद का ये फिल्म पहला कामयाब पत्थर है। फिल्म में राज कपूर और नरगिस की जोड़ी ने कमाल कर दिया। फिल्म में प्रेमनाथ और राज कपूर दोस्त होते हैं, जिन्हें कश्मीर घूमते वक्त वहां की दो लड़कियों से प्यार हो जाता है। इसी प्यार के रिश्ते को दो अलग नजरिए से दिखाया है। फिल्म बरसात का पोस्टर ही आर के स्टूडियोज का लोगो बना और, इस लोगो की डिजाइनिंग की थी मशहूर चित्रकार और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने।
विज्ञापन

5 of 11
jogan, nargis film - फोटो : social media
जोगन (1950)
1950 में आई यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन केदारनाथ शर्मा ने किया। फिल्म में दिलीप कुमार एक नास्तिक का किरदार निभा रहे हैं जिसे एक शादीशुदा महिला यानी नरगिस से प्यार हो जाता है, जो दुनिया की मोह माया से उचट चुकी है। फिल्म उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। इसी फिल्म से राजेंद्र कुमार ने डेब्यू किया जो दिलीप कुमार के दोस्त बनकर पर्दे पर पहली बार नजर आए।
विज्ञापन

6 of 11
deedar, nargis film - फोटो : social media
दीदार (1951)
नितिन बोस निर्देशित इस फिल्म में अशोक कुमार, दिलीप कुमार, नरगिस और निम्मी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक अधूरे प्यार की कहानी है जो जातिभेद के कारण पूरा नहीं हो पाता है। इसी फिल्म से दिलीप कुमार को ट्रैजेडी किंग का तमगा भी मिला। फिल्म का बाद में तमिल में भी रीमेक हुआ।
विज्ञापन

7 of 11
Awara - फोटो : RK Studio
आवारा (1951) 
राज कपूर और नरगिस की अब तक सुपरहिट हो चुकी जोड़ी की इस फिल्म में राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर भी हैं। फिल्म एक कोर्ट के सीन से शुरू होकर फ्लैशबैक में जाती है। इस फिल्म में नरगिस ने एक वकील का किरदार निभाया है। दुनिया भर में धूम मचाने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बनी और अमेरिकी न्यूज मैगजीन टाइम ने 2012 में इस फिल्म को दुनिया की 100 बेस्ट फिल्मों में शामिल किया।

8 of 11
Shree 420 - फोटो : RK Studio
श्री 420 (1955)
फिल्म में नरगिस गरीब घराने की लड़की हैं, वहीं राज कपूर इलाहाबाद का एक लड़का है जो बम्बई आकर नरगिस से मिलता है और धीरे-धीरे चोर बन जाता है। फिल्म में राज कपूर और नरगिस के अलावा ललिता पवार और नादिरा भी हैं। इस फिल्म में राज कपूर की अदाकारी पर चार्ली चैप्लिन के किरदारों का गहरा असर दिखा।

9 of 11
chori chori - फोटो : social media
चोरी-चोरी (1956)
इस फिल्म को 'इट हैपन्ड वन नाइट' का ऑफीशियल रीमेक कहा जाता है और विदेशी फिल्मों के देसी संस्करण बनाने की परंपरा ने भी यहीं से जोर पकड़ा। यह फिल्म नरगिस और राज कपूर की आखिरी फिल्म रही। अनंत ठाकुर निर्देशित इस फिल्म के पूरी होने तक रंगीन सिनेमा भारत में दस्तक दे चुका था, लिहाजा इस ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म के कुछ सीन रंगीन भी शूट किए गए।

10 of 11
mother india - फोटो : file photo
मदर इंडिया (1957) 
महबूब खान की इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में सबसे ऊपर जगह मिली हुई है। यह फिल्म भारत की उन फिल्मों से पहली फिल्म है जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड्स का नॉमिनेशन मिला पर बस एक वोट से हार गई। फिल्म में नरगिस दत्त के बेटों के किरदार सुनील दत्त और दिलीप कुमार ने निभाए। फिल्म के सेट पर लगी आग से नरगिस को सुनील दत्त ने बचाया था और इसी के बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई जो फिल्म की रिलीज के अगले ही साल शादी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

11 of 11
Raat Aur Din - फोटो : social media
रात और दिन (1967)
मशहूर अदाकारा और संजय दत्त की मां नरगिस की यह आखिरी फिल्म है। इस फिल्म में फिरोज खान और प्रदीप कुमार उनके साथ नजर आए। 1967 में आई यह फिल्म मल्टीपल आइडेंटिटी डिसऑर्डर पर है। इस फिल्म में नरगिस दोहरा चरित्र का प्रदर्शन करती हैं। जिनके पति का किरदार प्रदीप कुमार निभा रहे हैं वहीं फिरोज खान उनके दोस्त का। नरगिस ने इस किरदार से नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर- फीमेल भी जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें